facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना के लिए कांग्रेस की 6 गारंटी: घर, बिजली, पेंशन और बहुत कुछ

Advertisement

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा, जानें कांग्रेस की 6 घोषणाएं

Last Updated- September 18, 2023 | 4:11 PM IST
बंगाल में मनरेगा श्रमिकों की ‘पीड़ा’ पर राहुल का PM मोदी को पत्र, धन जारी करने का आग्रह , Rahul's letter to PM Modi on 'suffering' of MNREGA workers in Bengal, urges to release funds

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने राज्य के लोगों से छह वादे करके अपना चुनाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने एक रैली में इन वादों की घोषणा की। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे।

छह गारंटियों में शामिल हैं:

इंदिराम्मा इंदु: जिन लोगों के पास घर नहीं है उन्हें घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा तेलंगाना राज्य आंदोलन में भाग लेने वालों को 250 वर्ग गज का घर मिलेगा।

महालक्ष्मी: महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बसों में यात्रा फ्री रहेगी।

गृह ज्योति: हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

युवा विकासम: कॉलेज के छात्रों को शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये और कोचिंग के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।

चेयुथा: बुजुर्ग नागरिकों को 4,000 रुपये की मासिक पेंशन और 10 लाख रुपये का राजीव आरोग्यश्री बीमा मिलेगा।

रायथु भरोसा: किसानों को हर साल 15,000 रुपये मिलेंगे, खेत मजदूरों को 12,000 रुपये मिलेंगे, और धान की फसल की खेती के लिए 500 रुपये का बोनस मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में जीतती है तो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही ये वादे पूरे कर दिए जाएंगे। सोनिया गांधी ने स्टेज से महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना की घोषणा की। रैली में राहुल गांधी ने तेलंगाना में मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस की आलोचना की और उन्हें “बीजेपी रिश्तेदार समिति” कहा।

कांग्रेस नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए उन पर भाजपा के साथ गुप्त गठबंधन करने और व्यापक भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया।

पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने का अपना वादा पूरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को 3.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बड़े कर्ज में धकेल दिया है, जबकि राज्य पहले वित्तीय रूप से स्थिर था।

तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर 2023 में होने हैं।

यह रैली हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की दो दिवसीय मीटिंग के बाद हुई। मीटिंग के दौरान पार्टी नेताओं ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को हराने की प्रतिबद्धता को लेकर भरोसा जताया।

उन्होंने अपनी चुनावी रणनीतियों और इंडिया गठबंधन के बारे में भी बात की, जो अगले आम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए गठित एक ग्रुप है।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement