facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी, कांग्रेस की विदाई तयः जयराम ठाकुर

Advertisement

भाजपा नेता ठाकुर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने राजस्थान की तरह की गारंटी दी थी।

Last Updated- November 15, 2023 | 5:13 PM IST
BJP and Congress

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की घोषित गारंटियों को झूठी बताते हुए बुधवार को कहा कि जनता को समझने की जरूरत है कि वह इस तरह के झूठे प्रलोभन में ना आए। भाजपा नेता ठाकुर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने राजस्थान की तरह की गारंटी दी थी।

उन्होंने कहा, ‘राजस्थान के लिए डबल इंजन की सरकार अति आवश्यक है, और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी तथा कांग्रेस सरकार की विदाई होगी।’

कांग्रेस सरकार की ‘गारंटियों’ पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘इसी तरह हिमाचल के लोगों को झूठी गारंटी देकर गुमराह किया गया। राजस्थान की जनता को समझने की जरूरत है कि वह इस तरह के झूठे प्रलोभन में ना आए।’

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘कत्तई बर्दाश्त नहीं’ की नीति पर काम कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement