facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elections 2024: आम चुनाव में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए आयकर विभाग ने दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम

Advertisement

बयान के अनुसार कंट्रोल रूम दिल्ली में आदर्श आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान काम करेगा।

Last Updated- March 20, 2024 | 10:12 PM IST
Income Tax

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने आगामी आम चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है और एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है, जिसपर लोग नकदी व कीमती वस्तुओं को संदिग्ध रूप से ले जाने के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि आयकर निदेशालय (अन्वेषण), दिल्ली ने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के संबंध में सिविक सेंटर, नयी दिल्ली में हर समय काम करने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

बयान में कहा गया है, ”कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी करने पर दिल्ली के एनसीटी में नकदी, सर्राफा और अन्य कीमती सामानों की संदिग्ध आवाजाही/वितरण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।”

बयान के अनुसार कंट्रोल रूम दिल्ली में आदर्श आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान काम करेगा। पिछले सप्ताह आम चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। मतगणना चार जून को होगी। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 10:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement