facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, जम्मू-कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

Advertisement

हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

Last Updated- October 06, 2024 | 8:18 AM IST
Haryana's state assembly elections
Representative Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के नतीजों में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है तथा 10 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता से विदाई हो सकती है।

दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है, हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना भी जताई गई है। कुछ एग्जिट पोल ने इस गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया है।

हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 18-24 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को तीन से छह तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) को शून्य से तीन सीट मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में दो से पांच सीट जा सकती हैं।

‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 50-58 सीट मिलने और भाजपा को 20-28 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। ‘एक्सिस माय इंडिया-द रेड माइक’ के एग्जिट पोल का अनुमान है कि हरियाणा में कांग्रेस 53-65 सीट हासिल करके 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं, भाजपा को 18-28 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

इनेलो-बसपा गठबंधन को एक से पांच सीट मिलने की संभावना जताई गई है। ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस को 49-60 सीट और भाजपा को 20-32 सीट दी हैं। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है। इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है।

‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

‘एक्सिस माय इंडिया-द रेड माइक’ के एग्जिट पोल के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35-45 सीट मिल सकती है तथा भाजपा के खाते में 24-34 सीट जा सकती हैं। पीडीपी को चार से छह, सांसद इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी को तीन से आठ सीट मिलने की संभावना है।

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं। इस सर्वेक्षण में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं।

इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। ‘पीपुल्स पल्स’ ने अपने सर्वेक्षण में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 46-50 सीट मिलने का अनुमान जताया है। उसके सर्वेक्षण के मुताबिक, भाजपा को 23-27 सीट मिल सकती हैं।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 8:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement