facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

एग्जिट पोल: राजस्थान, MP में भाजपा की तो छत्तीसगढ़, तेलंगाना में बन सकती है कांग्रेस की सरकार; सामने आए सभी चुनावी आंकड़ें

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। MP में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे।

Last Updated- November 30, 2023 | 10:18 PM IST
BJP and Congress

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं तेलंगाना तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे रहने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना को 30 नवंबर को वोट डाले गए थे। मिजोरम में सात नवंबर को मतदान हुआ था। इन सभी राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

राजस्थान में किसकी सरकार?

‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई हैं, हालांकि कई अन्य सर्वेक्षणों में भाजपा के आगे रहने का अनुमान लगाया गया है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के WhatsApp चैनल को फॉलो करने के लिए क्लिक करें 

‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में अन्य को पांच से 15 सीटें हासिल हो सकती हैं।

‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजस्थान में भाजपा 108 से 128 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है जबकि कांग्रेस को 56 से 72 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस 42 प्रतिशत मतों के साथ 86 से 106 सीटें हासिल कर सकती है तो भाजपा को 41 प्रतिशत मतों के साथ 80 से 100 सीटें हासिल हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश में मामा बनाम कमलनाथ, किसकी बनेगी सरकार?

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 45 प्रतिशत मतों के साथ 151 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 38 प्रतिशत मतों के साथ 74 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में 111-121 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा के खाते में 106-116 सीटें जा सकती हैं।

‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबले का अनुमान लगाया गया है, लेकिन भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। इसके अनुसार, भाजपा को 116 तो कांग्रेस को 11 सीटें मिल सकती हैं।

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भाजपा को 118-130 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस को 97 से 107 सीटें हासिल हो सकती हैं।

छत्तीसगढ़ पर क्या कह रहा चुनावी सर्वे?

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। इस सर्वेक्षण के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 57 सीटें हासिल कर सकती हैं तो भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 42 प्रतिशत मतों के साथ 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 41 प्रतिशत वोट के साथ 36 से 46 सीटें हासिल हो सकती हैं।

‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं तो भाजपा को 36 से 48 सीटें मिल सकती हैं।

‘जन की बात’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 42 से 53 सीटें हासिल हो सकती हैं। ज्यादातर सर्वेक्षणों में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है।

तेलांगाना में कांग्रेस बनाम BRS में किसकी जीत?

‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है। भारत राष्ट्र समति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

टीवी9-पोलस्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 49-59 सीटें और बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को पांच से 10 तो एआईएमआईएम को 6 से आठ सीटें मिल सकती हैं।

‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज’ के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस 58 से 68 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो बीआरएस को 46 से 56 सीटें हासिल हो सकती हैं। भाजपा को चार से नौ और एआईएमआईएम को छह से आठ सीटें मिल सकती हैं।

मिजोरम में भाजपा का बुरा हाल? सरकार पर क्या बोले एग्जिट पोल

ज्यादातर एग्जिट पोल में मिजोरम में खंडित जनादेश रहने का अनुमान है।

‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 40 सदस्यीय विधानसभा में 14 से 18 सीटें हासिल हो सकती हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को 12-16 सीटें हासिल हो सकती हैं तो कांग्रेस को आठ से 10 और भाजपा को अधिकतम दो सीटें मिल सकती हैं।

First Published - November 30, 2023 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट