facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जो सनातन धर्म के खिलाफ बोलेंगे उनकी जुबान खींच लेंगे: गजेंद्र सिंह शेखावत

Advertisement

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे पूर्वजों ने इसके लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।

Last Updated- September 12, 2023 | 6:41 PM IST
Gajendra Singh Shekhawat

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के बाड़मेर में तल्ख टिप्पणी की है। इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आलोचना करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, उनकी जीभ खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में अपनी परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू कर रही है, चुनाव इस साल के अंत या 2024 की शुरुआत में होने वाले हैं। सोमवार को एक रैली के दौरान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे पूर्वजों ने इसके लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है।

शेखावत ने साफ कर दिया कि वे अब इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी सनातन धर्म की आलोचना करेगा वह देश में राजनीतिक शक्ति या प्रभाव हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा, “हम अब उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन लोगों से कहना चाहता हूं जो सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं कि अगर वे ऐसा करेंगे तो हम उनकी जीभ खींच लेंगे। जो लोग अनादर करेंगे, हम उनकी आंखें निकाल लेंगे।”

मंत्री के भाषण का वीडियो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साझा किया। उन्होंने कॉमेंट किया है, “चूंकि G20 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया है और घोषणा का बिंदु 78 अब प्रासंगिक नहीं है, नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का एक सदस्य हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। इसलिए, यह एक ऐसे हालात लगते हैं जहां लोग खुलेआम एक-दूसरे की आलोचना या हमला कर सकते हैं।”

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन देश से सनातन धर्म को खत्म करने का प्रयास कर रहा है।

इसके पहले तमिलनाडु के मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात एक कार्यक्रम में कही थी। उन्होंने कहा था कि इस धर्म की वजह से ही लोगों के बीच भेदभाव और विभाजन बढ़ा है।

बाद में डीएमके नेता ने स्पष्ट किया कि वह हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं हैं बल्कि जातिगत भेदभाव जैसी सनातन प्रथाओं के खिलाफ हैं। स्टालिन ने उदाहरण के तौर पर संसद के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किये जाने की घटना का जिक्र किया।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement