facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गहलोत ने कहा- भाजपा ने पिछली सरकार की योजनाएं बंद कीं, अब विश्वास कैसे करें

Advertisement

गहलोत ने मोदी के बयान को ‘गोलमाल’ बताया, कहा पहले केंद्र में लागू करें योजनाएं

Last Updated- October 03, 2023 | 6:46 PM IST
Bharat Jodo Yatra Rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा राज्य सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को ‘गोलमाल’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री पहले राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को केंद्र में लागू करके दिखाएं।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा में कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनहित की किसी योजना को बंद नहीं करेगी और यह “मोदी की गारंटी’’ है। गहलोत ने राजसमंद में विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा,‘‘आपने (प्रधानमंत्री मोदी ने) गोलमाल जवाब दिया।

आपने यह नहीं कहा कि राजस्थान की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस), 25 लाख रुपये की बीमा संबंधी योजना और पात्र लोगों को 1000 रुपये प्रदान करने की पेंशन योजना को मैं भी केंद्र में लागू करूंगा। यह भी नहीं कहा कि जिस तरह राजस्थान सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपये में दे रही है, उसकी तरह हम भी देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पिछली सरकार की कई परियोजनाओं को बाद में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बंद कर दिया था। गहलोत ने कहा,’कौन विश्वास कर सकता है आपके ऊपर कि आप जो कह रहे हैं उसे लागू करेंगे?… पहले केंद्र में लागू करके दिखाएं, तब हम मानेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement