facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Elections 2024: विनेश फोगाट ने जुलाना सीट जीती, जीत के बाद कहा ‘सत्य की जीत हुई है’

Advertisement

विनेश फोगाट ने हाल ही में रेलवे से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था और हरियाणा चुनाव में किस्मत आजमाने का फैसला किया था।

Last Updated- October 08, 2024 | 3:22 PM IST
Wrestling - Women's Freestyle 50kg Semifinal

कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार योगेश कुमार को हराया। चुनाव आयोग के मुताबिक, फोगाट ने 6,015 वोटों के अंतर से कुमार को पराजित किया।

विनेश फोगाट ने हाल ही में रेलवे से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा था और हरियाणा चुनाव में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में झटका झेलने के बाद उन्होंने कुश्ती और रेलवे की नौकरी को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा।

एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक, चुनाव में अपनी जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “सत्य की जीत हुई है।” रुझानों से बेपरवाह 30 वर्षीय विनेश फोगाट ने आशावादी रुख बनाए रखा और कहा, “थोड़ा इंतजार करें। जब प्रमाणपत्र आएंगे, तब कांग्रेस सरकार बनाएगी।”

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement