facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP जीतती है तो दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2,100 रुपये: केजरीवाल

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना', चुनाव जीतने पर बढ़ेगी सहायता राशि।

Last Updated- December 12, 2024 | 8:24 PM IST
Delhi CM Kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। केजरीवाल ने यह भी वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि यह राशि चुनावों के बाद लाभार्थियों के खातों में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है, और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू होगा।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 2024-25 के बजट में इस योजना का ऐलान किया था। 76,000 करोड़ रुपये के बजट में से 2,000 करोड़ रुपये इस योजना के लिए आवंटित किए गए हैं। यह योजना 5 मिलियन महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2024 से लागू होनी थी। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए इस योजना का बजट 6,000 करोड़ रुपये रखा गया है जो अगले सरकार द्वारा राशि बढ़ाने पर दोगुना हो सकता है।

महिलाएं AAP की प्रमुख समर्थक रही हैं जिन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी संख्या में वोट दिए। पार्टी की अन्य महिला-हितैषी योजनाओं में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करना शामिल है।

दिल्ली के अलावा देश के 12 राज्यों में महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने की योजनाएं पहले से चल रही हैं। इनमें असम, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं।

हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं के लिए ऐसी योजनाओं की घोषणा की गई थी। इन योजनाओं से महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट दिया और सत्ताधारी पार्टियों को बहुमत से वापस सत्ता में लाईं।

झारखंड की ‘मैया सम्मान योजना’

झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को 2024-25 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पारित किया जिसमें 11,697.45 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसमें ‘मैया सम्मान योजना’ के लिए सबसे अधिक 6,390.55 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस योजना के तहत, 18 से 50 साल की महिलाओं को शुरुआत में 1,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे, जिसे दिसंबर से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement