facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस सत्ता में आयी तो देशभर में जाति आधारित जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी

Advertisement

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांच ‘‘चुनावी गारंटी’’ दी थी और उन वादों को पूरा किया।

Last Updated- October 19, 2023 | 9:13 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना और केंद्र में सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति आधारित गणना शुरू की जाएगी। राहुल ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मैं आपको बता रहा हूं कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद हम जाति आधारित गणना का काम शुरू करेंगे। हम भारत में भी ऐसा ही करेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कांग्रेस द्वारा करायी गयी जातिगत जनगणना के आंकड़ें जारी करने को कहा था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से पूछा कि अगर आप ओबीसी का समर्थन कर रहे हैं तो आप जाति आधारित गणना के आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं।’’

तेलंगाना के मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो कांग्रेस सरकार सिंगरेनी खदानों के निजीकरण के कथित प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांच ‘‘चुनावी गारंटी’’ दी थी और उन वादों को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी इसी तरह तेलंगाना में सरकार बनने के तुरंत बाद राज्य के लिए घोषित सभी छह गारंटी को पूरा करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा था कि इन गारंटी के लिए कोई निधि नहीं है, इस पर राहुल ने कहा, ‘‘केसीआर जी, यह आपकी नहीं बल्कि लोगों की सरकार होगी। हम आज आपकी (केसीआर) जेब में जा रहे धन को निकालेंगे और उसे लोगों को देंगे।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ‘केसीआर’ के नाम से मशहूर हैं।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 9:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement