facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस नेता गलत नहीं तो डर किस बात का: सीपी जोशी

Advertisement

ईडी ने बृहस्पतिवार को जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा में महुआ से कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापेमारी की।

Last Updated- October 26, 2023 | 7:41 PM IST
CP Joshi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस नेता बेदाग हैं तो वे राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से क्यों डरते हैं।

विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस नेताओं पर ईडी के दुरुपयोग के मुख्यमंत्री के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा, “आप (कांग्रेस नेता) अगर गलत नहीं हैं तो डर किस बात का है।’’

ईडी ने बृहस्पतिवार को जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा में महुआ से कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापेमारी की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में ब्यूरो ने मामले से भ्रष्टाचार से संबंधित धाराएं हटा दीं।

जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में प्रश्नपत्र लीक हुए और युवाओं के साथ धोखा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने(कांग्रेस नेताओं ने) पेपर लीक करने और लाखों युवाओं के सपनों को नष्ट करने का पाप किया है। युवाओं को न्याय नहीं मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन पर जोशी ने कहा कि यह धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का पुराना मामला है। जोशी बृहस्पतिवार को पार्टी घोषणापत्र के संबंध में लोगों से सुझाव एकत्र करने के लिए आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के पूरा होने पर यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जोशी ने बताया कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और 1.03 करोड़ सुझाव मिले हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान इस महीने की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शुरू किया था। नड्डा ने 51 रथों को हरी झंडी दिखाई थी, जिनमें सुझाव पेटियां जुड़ी हुई थीं।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुझाव पेटियां आ गई हैं और सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने घोषणा पत्र के लिए अपने सुझाव भी दिए हैं।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 7:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement