facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

छत्तीसगढ़, MP और राजस्थान में ‘इंडिया’ गठबंधन का हो जायेगा ‘सफाया’: PM Modi

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से

Last Updated- November 26, 2023 | 6:19 PM IST
PM Modi in Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I) का सफाया हो जाएगा। इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये हैं।

तेलंगाना के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इन तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तीन राज्यों में देखा है कि वहां ‘‘इंडी अलायंस’’ (इंडिया’ गठबंधन) का सफाया हो जाएगा। वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकने वाले हैं।’’

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से नहीं मिलते।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की ‘कार्बन कॉपी’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस, केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान।’’ तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

First Published - November 26, 2023 | 6:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट