facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी: Amit Shah

Advertisement

Amit Shah ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति का केंद्र और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार नामांकन भरने पर देश के PM Modi को हार्दिक शुभकामनाएं।

Last Updated- May 14, 2024 | 4:21 PM IST
4 जून के बाद तेजी से दौड़ेंगे बाजार, पूरे हफ्ते ट्रेडिंग करने वाले थक जाएंगे- मोदी, After June 4, the markets will run fast, those trading throughout the week will get tired - Modi
PM Modi with Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी और वाराणसी के लोग उन्हें फिर से जीत के रिकॉर्ड अंतर से आशीर्वाद देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार वाराणसी से जीत हासिल की थी। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति का केंद्र और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार नामांकन भरने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘बीते 10 वर्षों में मोदी जी ने न केवल काशी, बल्कि पूरे देश में विश्वस्तरीय विकास करने के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को भी संवारा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा यूं ही अनवरत जारी रहे, बाबा विश्वनाथ और गंगा मैया से यही प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार फिर काशी की जनता रिकॉर्ड अंतर के साथ प्रधानमंत्री मोदी को जीत का आशीर्वाद देगी। मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए।

उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement