facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J-K Elections 2024: पीएम मोदी ने की जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव में लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील

Advertisement

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है।

Last Updated- September 18, 2024 | 9:17 AM IST
First phase of J-K Assembly polls
Representative image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों की 24 सीट पर मतदान हो रहा है।

इस चरण में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ, मैं उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं, जो आज इसमें भाग लेने के पात्र हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।’’

दूसरे चरण के चुनाव के तहत 25 सितंबर और तीसरे चरण के चुनाव के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम आठ अक्टूबर को घोषित किए गए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 9:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement