facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम: J&K में सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते, भाजपा-कांग्रेस को दी कड़ी चुनौती

Advertisement

Jammu Kashmir elections: पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, जिन्होंने तीन बार यह सीट जीती थी, 16,449 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Last Updated- October 08, 2024 | 6:58 PM IST
Jammu and Kashmir Assembly Election Results: Seven independent candidates won in J&K, gave tough challenge to BJP-Congress जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम: J&K में सात निर्दलीय उम्मीदवार जीते, भाजपा-कांग्रेस को दी कड़ी चुनौती

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मंगलवार को सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस छोड़कर जम्मू क्षेत्र की छंब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सतीश शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार राजीव शर्मा को 6,929 मतों के अंतर से हराकर चुनाव जीता। पूर्व कांग्रेस मंत्री मदन लाल शर्मा के बेटे सतीश शर्मा को 33,985 वोट मिले।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, जिन्होंने तीन बार यह सीट जीती थी, 16,449 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंदरवाल में निर्दलीय उम्मीदवार प्यारेलाल शर्मा ने वरिष्ठ नेता गुलाम मोहम्मद सरूरी को 643 मतों के मामूली अंतर से शिकस्त दी। शर्मा को 14,195 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे सरूरी को 13,552 मत प्राप्त हुए।

बनी में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक जीवन लाल को 2,048 मतों से हराया। सिंह को 18,672 वोट मिले जबकि लाल को 16,624 प्राप्त हुए।

सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बागी नेता चौधरी मोहम्मद अकरम ने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद शाहनवाज को 8,851 मतों के अंतर से हराया। अकरम को 34,201 वोट मिले।

निर्दलीय उम्मीदवार मुजफ्फर इकबाल खान ने भाजपा उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल मलिक को 6,179 वोटों के अंतर से हराकर थानामंडी सीट जीती। खान को 32,645 वोट मिले।

लंगेट विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार खुर्शीद अहमद शेख ने 25,984 वोट हासिल किए और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के इरफान सुल्तान पंडितपुरी को 1,602 वोटों के अंतर से हराया।

इसी तरह, शब्बीर अहमद कुल्ले ने शोपियां सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार शेख मोहम्मद रफी को 1,207 वोटों के अंतर से हराया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कुल 346 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 6:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement