facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J-K Elections 2024: दोपहर एक बजे तक 41.17 प्रतिशत मतदान

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में 16 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पहलगाम में 47.68 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Last Updated- September 18, 2024 | 2:53 PM IST
First phase of J-K Assembly polls
First phase of J-K Assembly polls

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार दोपहर एक बजे तक 41.17 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ।

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर घाटी में 16 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पहलगाम में 47.68 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद डीएच पोरा में 43.66 प्रतिशत, डूरू में 41.30 प्रतिशत और कोकरनाग (सुरक्षित) में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने बताया कि सबसे कम 26.75 प्रतिशत मतदान त्राल में दर्ज किया गया।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में जम्मू क्षेत्र की इंदरवाल सीट पर सबसे अधिक 60.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 24 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement