facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J&K Elections: भाजपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

Advertisement

पार्टी की इस सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच साल पहले हुए एक आंतकी हमले में अपने पिता और चाचा को खोया था।

Last Updated- August 26, 2024 | 11:32 PM IST
Exit Poll Results: BJP alliance wins in both the states in exit poll एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की जीत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधान सभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की इस सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार शगुन परिहार का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच साल पहले हुए एक आंतकी हमले में अपने पिता और चाचा को खोया था।

इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे। हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई।

पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। इस बीच, जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय में मूल सूची में जारी कुछ नामों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement