facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J&K elections: BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Advertisement

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा।

Last Updated- August 26, 2024 | 11:13 AM IST

BJP J&K Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया।

सूची के मुताबिक, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से सैयद वजाहत, इंदरबल से तारिक कीन, डोडा से गजय सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर-नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट को उम्मीदवार है।

तीन चरणों में होंगे चुनाव 

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए भाजपा ने 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर में कब होगा मतदान?

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 11:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement