facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केसीआर ने बीआरएस उम्मीदवार पर हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

Advertisement

बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला कर दिया था।

Last Updated- October 31, 2023 | 8:19 PM IST
KCR

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सिद्दीपेट जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार के. प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हुए हमले के लिए मंगलवार को कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।

दुब्बक विधानसभा क्षेत्र से बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला कर दिया था।

राव ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, “कल, कांग्रेस के दुर्मारगुलु (दुष्ट लोगों) ने हमारी पार्टी के उम्मीदवार पर चाकू से हमला किया। भगवान की कृपा से वह जीवित हैं। हम उन्हें अस्पताल ले जाकर और आपातकालीन स्थिति में उनका इलाज करके उनकी जान बचा सके।’’

रेड्डी मेडक क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इस हमले में उनके पेट में चोट लगी और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केसीआर ने कहा कि उनकी पार्टी या सरकार ने पिछले दस सालों में लोगों का केवल भला ही किया है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में राव ने कहा कि तेलंगाना पिछले दस वर्षों के दौरान किसी भी कानून और व्यवस्था की समस्या के बिना प्रगति कर रहा है।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement