facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भ्रम पैदा न करें खरगे : आयोग

Advertisement

आयोग ने कहा, 'खरगे के आरोप जानबूझ कर भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले हैं।'

Last Updated- May 10, 2024 | 10:47 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today

मतदान के आंकड़ों को देर से जारी करने और इनमें हेराफेरी की आशंका के आरोप लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बहुत ही सख्त जवाब दिया। आयोग ने कहा, ‘खरगे के आरोप जानबूझ कर भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले हैं।’

खरगे को लिखे अपने जवाबी पत्र में आयोग ने कहा, ‘एक राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल के अध्यक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग की चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे बड़ी संख्या में मतदाता अपने वोट डालने के प्रति उदासीन हो सकते हैं। यही नहीं, इससे चुनावी प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल टूट सकता है।’

बीते 7 मई को खरगे ने कथित रूप से मतदान आंकड़ों में हेराफेरी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं को पत्र लिखकर आगाह किया था। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि हमारा एकमात्र उद्देश्य शानदार लोकतंत्र की संस्कृति और संविधान की रक्षा करना है।

निर्वाचन आयोग के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी तरह से वैध मुद्दे उठाए थे, जिस पर व्यापक चिंता जताई गई है और टिप्पणियां आई हैं। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी रमेश ने कहा, ‘इन मुद्दों का समाधान करने के प्रति निर्वाचन आयोग का दृष्टिकोण बेहद खेदजनक है।’राघव अग्रवाल

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement