facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LJP-BJP का हुआ गठबंधन! बिहार में सीटों का बंटवारा तय, चिराग पासवान ने किया खुलासा

Advertisement

पासवान ने X पर पोस्ट के जरिए बताया कि समझौते का विवरण सही समय पर बताया जाएगा जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर BJP नेता जेपी नड्डा के साथ चर्चा करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं।

Last Updated- March 13, 2024 | 8:33 PM IST
Chirag Paswan- चिराग पासवान

आगामी लोक सभा चुनाव के लिए LJP राष्ट्रीय पार्टी BJP के साथ बिहार में सीटें शेयर करेगी। LJP नेता चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बीच बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटें साझा करने पर सहमति बन गई है। पासवान ने X पर पोस्ट के जरिए बताया कि समझौते का विवरण सही समय पर बताया जाएगा जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर BJP नेता जेपी नड्डा के साथ चर्चा करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं।

इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन की अटकलों के बाद हुई डील 

बीजेपी-LJP डील की पुष्टि हाल की अटकलों के बाद हुई है कि इंडिया ब्लॉक चिराग पासवान की LJP के साथ चर्चा कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि LJP को आठ सीटों की पेशकश की गई थी, जिसमें 2019 के चुनाव में जीती गई छह सीटों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की दो अतिरिक्त सीटें भी शामिल थीं।

Also Read: BJP 2nd candidate list 2024: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट

सूत्रों ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव का एक अतिरिक्त लाभ यह है कि चिराग पासवान को अपने बागी चाचा के साथ अब सीटें शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, BJP के साथ अंतिम समझौते के परिणामस्वरूप LJP को कम सीटें स्वीकार करनी पड़ सकती हैं।

BJP को दो अन्य छोटी पार्टियों के साथ सीटें साझा करनी हैं

BJP को दो अन्य छोटी पार्टियों के साथ सीटें साझा करनी हैं, जिनमें जीतन राम मांझी की पार्टी और सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) भी शामिल है, जिसने पिछली बार 40 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

इंडिया ब्लॉक से प्रस्ताव मिलने के बाद, चिराग पासवान ने कहा था कि उन्हें सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दल चाहते हैं और उनके विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement