facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024 Results: ‘किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था…’ प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा शर्मा के लिए लिखा पोस्ट

Advertisement

जब चुनाव के प्रचार चल रहे थे तो उस दौरान भाजपा के नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से एक 'चपरासी' को टिकट दिया है।

Last Updated- June 04, 2024 | 3:36 PM IST
Lok Sabha Elections 2024 Results: 'Kishori Bhaiya, I never had any doubt'... Priyanka Gandhi wrote a post for Kishori Lal Sharma Sharma Lok Sabha Elections 2024 Results: 'किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था'... प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा शर्मा के लिए लिखा पोस्ट

Amethi Lok Sabha seat: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। एग्जिट पोल जहां भाजपा सरकार को फिर से बहुमत में ला रहे थे तो वहीं पीएम मोदी समेत भाजपा यह कहती आ रही थी कि ‘अबकी बार 400 पार’। मगर मतगणना के रुझान में कांग्रेस पार्टी के काफी निकट माने जाने वाले किशोरीलाल शर्मा जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, राजीव गांधी के काफी करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा 3: 13 बजे 1,10,684 वोटों से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पीछे छोड़ा है। आज याद करने वाली बात यह भी है कि जब चुनाव के प्रचार चल रहे थे तो उस दौरान भाजपा के नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से एक ‘चपरासी’ को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा था, ‘क्या राहुल गांधी सच में अमेठी और रायबरेली जीतना चाहते हैं? अगर वह जीतते, तो वह अपने चपरासी को अमेठी से लोकसभा टिकट क्यों देते?’

प्रियंका गांधी का आया बयान

किशोरी लाल शर्मा की जबरदस्त बढ़त के बाद आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है और केएल शर्मा पर भरोसा जताया है।

प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल के साथ एक अपनी पुरानी सीट शेयर की और लिखा, ‘किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यकीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !’

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,000 वोटों से मात दी थी। इस बार राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। एग्जिट पोल ने इस बार कहा था कि अमेठी में किशोरी लाल के साथ ईरानी की कड़ी टक्कर है।

बता दें कि 3:06 बजे उत्तर प्रदेश की टोटल 80 लोकसभा सीट में से 35 पर INDIA गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी (SP) आगे है। वहीं भाजपा (BJP) 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 7, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 2, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 1 और अपना दल 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement