facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में करोड़पति उम्मीदवारों का बोलबाला

Advertisement

UP Lok Sabha Polls 2024: भाजपा के सभी 14 संसदीय सीटों के प्रत्याशी करोड़पति हैं वहीं सपा के 12 में से 11 तो बसपा के 14 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

Last Updated- May 16, 2024 | 4:22 PM IST
UP elections 2024
Representative Image

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के तहत आने वाली 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं जबकि इनमें से एक चौथाई पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से छठें चरण में 14 संसदीय सीटों से चुनाव लड़ने वाले सभी 162 उम्मीदवारों के शपथपत्रों के विश्लेषण के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक 36 फीसदी करोड़पति चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होना है। सभी 162 उम्मीदवारों में से 38 ने ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक छठें चरण के चुनाव में अपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी के 14 में से 4, भारतीय जनता पार्टी के 14 में से 6 और समाजवादी पार्टी के 12 में से 9 शामिल हैं। जौनपुर से सामजावादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा के ऊपर 25 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं दूसरे नम्बर पर आपराधिक छवि के उम्मीदवारों में राम भुआल निषाद हैं जो सुल्तानपुर से समजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं जिन पर 8 आपराधिक मामले दर्ज़ है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल का बड़ा दावा, चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ से छिन सकती है कुर्सी

अमीर उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा भाजपा से तो सबसे कम बसपा से हैं। भाजपा के सभी 14 संसदीय सीटों के प्रत्याशी करोड़पति हैं वहीं सपा के 12 में से 11 तो बसपा के 14 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के छठें चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4 .66 करोड़ है। लोकसभा चुनाव के छठें चरण के प्रत्याशियों में सबसे अमीर सुल्तानपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही मेनका संजय गाँधी हैं जिनकी संपत्ति लगभग 97 करोड़ के आसपास है वहीं प्रवीन पटेल, फूलपुर से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी संपत्ति 64 करोड़ के लगभग है। समाजवादी पार्टी लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह पटेल, प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी संपत्ति लगभग 46 करोड के आसपास हैं।

यूपी में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 162 में से 51 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है. जबकि 105 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की हैं।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement