facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok sabha elections 2024: सपा ने कांग्रेस को दीं 17 सीट

Advertisement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

Last Updated- February 19, 2024 | 10:15 PM IST
Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अंततः 17 सीट की पेशकश की है जिससे रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे पूर्व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, ‘हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस पेशकश पर उसकी (कांग्रेस की) स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा।’ हालांकि, उन्होंने उन सीट के नाम बताने से इनकार किया जिनकी पेशकश कांग्रेस को की गई है।

राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी। सपा प्रमुख ने पहले कहा था कि वह रायबरेली में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस ने रविवार की रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमेठी में इस यात्रा में उपस्थित रहेंगे।

इससे पूर्व, सपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की थी, जबकि कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने अधिक सीट की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में साझेदार हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement