facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections: गोवा की दोनों सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Advertisement

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर और आप की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

Last Updated- February 24, 2024 | 7:43 PM IST
Congress

देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को सीट बंटवारे को लेकर अंतिम समझौता कर लिया, जिसके तहत कांग्रेस गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर और आप की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

दोनों दलों के नेताओं ने राज्य में सभी विपक्षी दलों से आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए एकजुट होने और मिलकर काम करने की अपील भी की।

दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस, उत्तरी गोवा सीट भाजपा के पास

वर्तमान में, दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस के पास है, जबकि उत्तरी गोवा सीट सत्तारूढ़ भाजपा के पास है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, ‘‘ मैं उन सभी विधायकों से अपील करता हूं जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट मांगा लेकिन फिर सत्ता पक्ष से हाथ मिला लिया। रिवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी को भी हमारे गठबंधन में शामिल होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में दोनों सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। संयोग से, आप ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि उसके विधायक वेन्जी वीगास दक्षिण गोवा सीट से उम्मीदवार होंगे।

आप की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने कहा, ‘‘ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन सभी विपक्षी दलों का स्वागत करने के लिए तैयार है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह हमारे गठबंधन का समर्थन करेगी।’’

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement