facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Election Results 2024: मनसे, वीबीए और अन्य छोटे दल कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रहे, ‘महायुति’ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर

Advertisement

Maharashtra Election Result 2024: समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियां थोड़ी बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं।

Last Updated- November 23, 2024 | 4:12 PM IST
Maha Polls: Results Day
Maharashtra Election Result 2024

राजठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) राज्य विधानसभा चुनाव में प्रभाव छोड़ने में विफल रही, क्योंकि रुझानों में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को भारी जीत मिलती दिख रही है।

समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियां थोड़ी बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं। मनसे ने जहां 125 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं वीबीए के 200 उम्मीदवार मैदान में थे।

मनसे को बड़ा झटका यह है कि पार्टी प्रमुख राजठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम सीट पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। राजू शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमानी पक्ष ने 19 उम्मीदवार उतारे थे और यह पार्टी भी कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रही। यह पार्टी किसानों के बीच, खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र में, प्रभाव रखने के लिए जानी जाती है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, समाजवादी पार्टी, जन सुराज्य शक्ति और माकपा दो-दो सीट पर आगे चल रही हैं, जबकि एआईएमआईएम, राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष और राजश्री शाहू विकास आघाडी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में कुल 158 पार्टियों ने हिस्सा लिया था।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement