facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Election Results 2024: महायुति की जीत के संकेत देने वाले चुनावी रुझानों पर राउत का बयान- ‘कुछ तो गड़बड़ है…’

Advertisement

Maha Election Results 2024: राउत ने कहा, ‘‘हम इसे लोगों का जनादेश नहीं मानते। चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है।’’

Last Updated- November 23, 2024 | 12:49 PM IST
Sanjay Raut
Sanjay Raut

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा नीत महायुति के भारी जीत हासिल करने के संकेतों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोई ‘‘बड़ी साजिश’’ है और ‘‘कुछ गड़बड़’’ लगती है।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम लोगों के जनादेश को प्रतिबिंबित नहीं करते क्योंकि जमीनी स्तर पर स्थिति बहुत अलग थी और सरकार के खिलाफ स्पष्ट गुस्सा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसमें बड़ी साजिश नजर आ रही है…यह मराठी ‘मानुष’ और किसानों का जनादेश नहीं है।’’ राउत ने कहा, ‘‘हम इसे लोगों का जनादेश नहीं मानते। चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया। राज्यसभा सदस्य ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजित पवार, जिनके विश्वासघात से महाराष्ट्र नाराज है, कैसे जीत सकते हैं?’’ निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति 288 सदस्यीय विधानसभा में 204 सीट पर आगे है।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement