facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये की सौगात, मोदी ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

Advertisement

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नयी रेलवे लाइन और धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया।

Last Updated- October 03, 2023 | 7:17 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना में बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के तहत बनाए जा रहे 800 मेगावॉट के संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री (पीएमओ) कार्यालय के मुताबिक, इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी तथा यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जायेगा। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नयी रेलवे लाइन और धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के महबूबनगर और करनूल की रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की भी शुरुआत की और सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास किया।

इन प्रखंडों को आदिलाबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलांबा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मनचेरियाल, महबूबनगर (बेड़ापल्ली), मुलूगू, नगरकुरनूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरकिला, रंगारेड्डी (महेश्वरम्), सूर्यपेट, पेडापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसमपेट) जिलों में निर्मित किया जायेगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement