facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार में NDA की धमाकेदार जीत के बाद बोले PM मोदी: नई MY फॉर्मूला ने पुरानी को मिटा दिया

Advertisement

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "कुछ पार्टियां मुस्लिम-यादव वाली पुरानी MY फॉर्मूला पर चल रही थीं, जो जंगल राज वालों की थी। लेकिन अब नई पॉजिटिव MY आई है – महिला और युवा।"

Last Updated- November 14, 2025 | 8:09 PM IST
Narendra Modi
बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने के बाद बीजेपी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की यह जीत साधारण नहीं है। बिहार ने लोकतंत्र की मां होने का गर्व फिर साबित कर दिया। जो लोग लोकतंत्र पर हमला करते हैं, वो धूल चाटने को मजबूर हो गए।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा, “बिहार ने फिर दिखा दिया कि झूठ हार जाता है और जनता का भरोसा जीतता है।” उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ की और कहा कि इस जीत ने लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लीडरशिप को सलाम किया और एनडीए के सभी साथियों को बधाई दी।

Also Read: Bihar Results: कैसे हर चुनाव में नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक रणनीति को जरूरत के हिसाब से बदला?

युवा और महिलाओं का नया फॉर्मूला

मोदी ने हंसते हुए कहा, “बिहार के लोगों ने तो गर्दा उड़ा दिया!” फिर उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ पार्टियां मुस्लिम-यादव वाली पुरानी MY फॉर्मूला पर चल रही थीं, जो जंगल राज वालों की थी। लेकिन अब नई पॉजिटिव MY आई है – महिला और युवा। बिहार में युवाओं की तादाद बहुत है, हर धर्म और जाति के। उनके सपने और इच्छाएं ने उस सांप्रदायिक MY को नेस्तनाबूद कर दिया।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि चुनाव में वोटर लिस्ट की सफाई को लेकर खासा जोश दिखा, खासकर युवाओं ने। वोटर लिस्ट रिवीजन में बिहार के नौजवानों ने भरपूर साथ दिया। जंगल राज के दिनों में चुनाव में हिंसा आम थी, लेकिन अब चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराया।

मोदी की ये बातें ऐसे वक्त आईं जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग पर बीजेपी से मिलीभगत का इल्जाम मढ़ रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता ने एनडीए को भारी बहुमत देकर सब कुछ साफ कर दिया।

Also Read | Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जीत पर नीतीश कुमार और NDA सहयोगियों को बधाई दी

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement