facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Assembly Elections: ‘अर्बन नक्सल चला रहे पार्टी’- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement

मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस पर बरसे मोदी, युवाओं को किया संबोधित

Last Updated- September 25, 2023 | 10:25 PM IST
MP Assembly Elections: 'Urban Naxals are running the party' - Prime Minister Narendra Modi

MP Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की तुलना जंग लगे लोहे से करते हुए कहा कि पार्टी एक दिन ऐसे ही खत्म हो जाएगी जैसे जंग लगा लोहा बारिश में भीग-भीगकर समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब पार्टी के नेता नहीं बल्कि ‘अर्बन नक्सल’ चला रहे हैं।

मोदी स्थानीय जंबूरी मैदान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में आगामी नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते छह महीनों में यह प्रधानमंत्री का सातवां मध्य प्रदेश का दौरा है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब नारों से लेकर नीतियों तक कांग्रेस रूपी कंपनी की हर चीज आउटसोर्स कर रही है और इसका ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। अब पार्टी में अर्बन नक्सलियों की ही चल रही है। मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लंबे शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार रहे हैं। हम देख सकते हैं कि इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो इन्होंने वहां सिर्फ बरबादी लाई।

महाराष्ट्र में इन्होंने गठबंधन सरकार में शामिल होकर लूट को अपना प्राथमिक काम बना दिया।’ मोदी ने कहा कि यह देश और प्रदेश दोनों के विकास का अहम दौर है और ऐसे में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी, हजारों करोड़ का घोटाला करने वाली और तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी किसी तरह सत्ता में आ जाती है तो मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान होगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘क्या आप चाहते हैं कि एमपी के विकास का पैसा कांग्रेस नेता लूट लें? मेरे परिवार जनों कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है, न देश हित को समझने का।’

मोदी ने प्रदेश में पहली बार वोट डालने जा रहे लगभग 15 लाख युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एक ओर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो दूसरी ओर भाजपा की जमकर तारीफ की। मध्य प्रदेश में भाजपा 2013 से ही हर पांच वर्ष में जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement