facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP election: चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए अमित शाह रविवार को भोपाल आएंगे

Advertisement

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली दो लिस्ट में 39-39 नाम थे और तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम था।

Last Updated- September 28, 2023 | 5:43 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की बैठकों और चर्चा के लिए रविवार को भोपाल आएंगे। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वह सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे और लगभग तीन घंटे तक रहेंगे, राज्य के नेताओं और उम्मीदवारों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे और रणनीति तैयार करेंगे।

बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के बीजेपी नेतृत्व के साथ आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा की। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, बैठक देर शाम शुरू हुई और रात दो बजे तक चली।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली दो लिस्ट में 39-39 नाम थे और तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम था। कुल मिलाकर, उन्होंने राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बाकी 151 उम्मीदवारों का खुलासा होना बाकी है।

मध्य प्रदेश चुनाव

मध्य प्रदेश इस साल विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में से एक है, राज्य नें कुल 230 सीटें हैं। वर्तमान में, यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बीजेपी ने 109 सीटें जीती थीं। हालांकि 2020 में, जब विधान सभा के कुछ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया तो कांग्रेस सरकार ने अपना बहुमत खो दिया। इससे भाजपा को राज्य पर नियंत्रण करने और शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री का पदभार लेने की अनुमति मिली। (एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement