facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Election Result 2023: 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू, सबसे पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- December 03, 2023 | 8:56 AM IST
Assembly Elections 2024

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ

अधिकारी ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के विधानसभा चुनाव (75.82 प्रतिशत) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है। अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई।

Also read: MP, Chhattisgarh Election Results 2023 LIVE Updates: मध्य प्रदेश में BJP ने बनाई बढ़त, मामा शिवराज चल रहे आगे

पिछले चुनाव (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक मतदान

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से 77.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजन ने कहा कि अगर डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए तो मतदान प्रतिशत 77.82 हो जाता है, जो पिछले चुनाव (2018) की तुलना में 2.19 प्रतिशत अधिक है, जब 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जल्द घोषित होंगे डाक मतपत्रों के परिणाम

राजन के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच की जाएगी जिसके बाद अधिकारियों और राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में ईवीएम के माध्यम से मतों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की गिनती के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उम्मीदवार-वार इसका परिणाम घोषित किया जाएगा और प्रत्येक दौर की गिनती पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 26 राउंड की गिनती झाबुआ सीट पर होगी, जबकि सबसे कम 12 राउंड कर गिनती दतिया जिले की सेवड़ा सीट पर होगी।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement