facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Elections 2023: आदर्श आचार संहिता के दौरान 340 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ, आभूषण जब्त

Advertisement

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Last Updated- November 18, 2023 | 8:24 AM IST
Voting
Voting for Madhya Pradesh Assembly election

मध्य प्रदेश में नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 40.18 करोड़ रुपये नकदी के अलावा शराब, नशीले पदार्थ, आभूषण और अन्य वस्तुएं जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है। एक शीर्ष चुनाव अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य की 230 विधानसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य भर में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फ्लाइंग सर्विलांस टीम (एफएसटी), स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 339.95 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नशीली दवाएं, नकदी, कीमती धातुएं, सोना, चांदी, आभूषण और अन्य सामग्री जब्त की है।

राजन ने कहा, ‘‘नौ अक्टूबर से 16 नवंबर तक, इन संयुक्त दलों ने 40.18 करोड़ रुपये नकद, 65.56 करोड़ रुपये की 34.68 लाख लीटर अवैध शराब, 17.25 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 92.76 करोड़ रुपये का सोना, चांदी अन्य कीमती धातुएं और 124.18 करोड़ रुपये की अन्य सामग्री जब्त की हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि 2018 के चुनावों में, जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, उस अवधि के दौरान ऐसी कार्रवाई में कुल मिलाकर 72.93 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गई थी।

Advertisement
First Published - November 18, 2023 | 8:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement