facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Elections: विजयवर्गीय को चुनावी समर में धकेला गया, कांग्रेस ने ली चुटकी

Advertisement

कांग्रेस ने विजयवर्गीय द्वारा उनकी चुनावी उम्मीदवारी पर बार-बार अचंभा जताए जाने पर चुटकी ली है।

Last Updated- September 27, 2023 | 8:18 PM IST
Kailash Vijayvargiya

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार घोषित किए जाने पर एक बार फिर अचंभा जताया है। भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें अपने उम्मीदवार बनने पर अब भी विश्वास नहीं हो रहा है।

विजयवर्गीय ने इंदौर में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं उम्मीदवार हूं। मैं आपसे सच कह रहा हूं। मुझे लग ही नहीं रहा है कि मुझे टिकट मिल गया और मैं उम्मीदवार बन गया हूं।”

उन्होंने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की एक प्रतिशत भी इच्छा नहीं थी। भाजपा महासचिव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुहल करते हुए कहा कि चूंकि वह बड़े नेता हो गए हैं, इसलिए उनकी उम्मीदवारी घोषित होने से पहले उन्हें लग रहा था कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर भाषण देने जाना होगा और अब वह लोगों के सामने हाथ जोड़ने कहां जाएंगे।

विजयवर्गीय के मुताबिक उनकी उम्मीदवारी घोषित होने से पहले योजना बनाई गई थी कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचार के लिए हर रोज आठ स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें से पांच स्थानों पर वह हेलिकॉप्टर के जरिये पहुंचेंगे, जबकि तीन अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए कार का सहारा लेंगे।

भाजपा के 67 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘..पर आप जो सोचते हो, वह होता कहां है। भगवान की जो इच्छा होती है, वही होता है। भगवान की ऐसी इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं और एक बार फिर से जनता के बीच जाऊं।’’

विजयवर्गीय अपने गृहनगर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से चुनावी समर में उतरेंगे। फिलहाल कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला विधानसभा में इस सीट की नुमाइंदगी करते हैं। विजयवर्गीय ने सोमवार रात भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा था, ‘‘चुनावी टिकट मिलने से मैं आश्चर्यचकित हूं। भाजपा संगठन द्वारा मुझे फिर से चुनावी राजनीति में भेजा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।’’

कांग्रेस ने विजयवर्गीय द्वारा उनकी चुनावी उम्मीदवारी पर बार-बार अचंभा जताए जाने पर चुटकी ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ‘‘लगता है कि भाजपा के बडे़ नेताओं की अंदरूनी खींचतान के चलते विजयवर्गीय को उनकी इच्छा के विरुद्ध चुनावी समर में धकेल दिया गया है। विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेता को विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया जाना ऐसा ही है, जैसे पुलिस थाने के किसी प्रभारी को पदावनत कर हवलदार बना दिया जाए।’’

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 8:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement