facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल ने NDA को दिया प्रचंड बहुमत, जानें क्या कहते हैं अलग-अलग पोल

Advertisement

पांच एजेंसियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी 28 सीटें जीत रही है। केवल एक ही सीट पर कांग्रेस को जीतता दिखाया जा रहा है।

Last Updated- June 01, 2024 | 8:10 PM IST
Mohan Yadav

MP Exit Poll 2024:एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अलग-अलग एजेंसियों ने अपने अनुमान के हिसाब से नतीजे NDA के पक्ष में बताए हैं। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां कुल 29 लोकसभा सीटें हैं। पांच एजेंसियों के मुताबिक यहां बीजेपी 28 सीटें जीत रही है। केवल एक ही सीट पर कांग्रेस को जीतता दिखाया जा रहा है। वह सीट छिंदवाड़ा से नकुल नाथ की है।

इंडिया डी डायनमिक्स ने बीजेपी को 28 सीटें, कांग्रेस को 1, जन की बात ने बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को 0-1, इंडिया टुडे CNX ने बीजेपी को 28-29, कांग्रेस को 0-1, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी का गढ़ है। साल 2019 चुनाव में बीजेपी ने यहां 28 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस केवल 1 ही सीट अपने नाम कर पाई थी। पोल ऑफ पोल्स की मानें तो इस बार भी चुनाव पुराना रिजल्ट ही दोहराएगा।

बात करें देश की तो पांच एग्जिट पोल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की भविष्यवाणी की है। ज्यादातर एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली NDA सरकार को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

बहरहाल, अब तक जारी हुए किसी भी एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को 400 सीटें नहीं मिल रही हैं। रिपब्लिक भारत- पी मार्क (359), इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स (371), रिपब्लिक भारत- मैट्रिज (353-368) और टीवी 5 तेलुगु (359) ने लोक सभा चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 342-378, NDIA को 153-169, अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 362-392, इंडिया को 141-161, अन्य को 10-20 सीटें मिल रही हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement