facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP : कांग्रेस से पलायन जारी, अब कमल नाथ के करीबी सैयद जाफर BJP में शामिल

Advertisement

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता सैयद जाफर ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

Last Updated- March 18, 2024 | 2:21 PM IST

लोक सभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) की तारीखें घोषित हो चुकी हैं और इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस से नेताओं के पलायन का सिलसिला जारी है।

सोमवार सुबह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता सैयद जाफर ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्होंने राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

जाफर छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई ऐसे ट्वीट किए थे जिनके बाद माना जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसमें सीएए के समर्थन में किए गए कई ट्वीट शामिल हैं।

इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस यात्रा में छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता सैयद जाफर भी साथ आ गए हैं। इस मौके पर जाफर ने कहा कि उनकी कमल नाथ या कांग्रेस के किसी अन्य नेता से कोई नाराजगी नहीं है। जाफर ने कहा कि कांग्रेस अपने एजेंडे से भटक गई है इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

पिछले कुछ दिनों में कमल नाथ के समर्थकों सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है इनमें दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, जबलपुर के महापौर रहे जगत बहादुर सिंह, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और पंकज सांघवी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement