facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Polls 2023: मप्र में कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 6 विधायकों के टिकट कटे, भाजपा से आए 7 नेताओं को टिकट

Advertisement

Congress ने अपनी दूसरी सूची में पहली सूची की 144 सीटों में से तीन सीटों दतिया, पिछोर और गोटेगांव में प्रत्याशी बदले हैं।

Last Updated- October 20, 2023 | 9:13 AM IST
Congress

MP Elections 2023: कांग्रेस ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस 230 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 229 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बैतूल जिले की आमला सीट पर प्रत्याशी चयन होना है। बैतूल से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे कांग्रेस के टिकट की दावेदार हैं। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस्तीफा स्वीकार न किए जाने के कारण मामला न्यायालय में है।

दूसरी सूची में पार्टी ने पहली सूची की 144 सीटों में से तीन सीटों दतिया, पिछोर और गोटेगांव में प्रत्याशी बदले हैं। गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को टिकट दिया गया है। भाजपा में कांग्रेस से आए दीपक जोशी को खाते गांव से और अभय मिश्रा को रीवा की सेमरिया सीट से टिकट दिया गया है। वह सेमरिया से ही भाजपा के विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने भाजपा से आए सात नेताओं को विधानसभा के टिकट दिए हैं। परंतु भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी और वीआरएस लेने वाले आईएएस राजीव शर्मा को भी टिकट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सत्ता में आयी तो देशभर में जाति आधारित जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी

पार्टी ने छह वर्तमान विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि भोपाल उत्तर से आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 11 महिलाओं को टिकट दिया गया है। सागर जिले की चारों सीटों से महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारी गई हैं।

मनावर सीट से जय आदिवासी शक्ति संगठन यानी जयस के नेता और वर्तमान विधायक हीरालाल अलावा को दोबारा टिकट दिया गया है जबकि एक अन्य आदिवासी नेता अशोक मर्सकोले की सीट बदलकर निवास के बजाय मंडला कर दी गई है। निवास से चैन सिंह वरकड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। जयस को पांच सीट दी गई हैं जिनमें रतलाम ग्रामीण, मनावर, सेंधवा, बागली और मंडला शामिल हैं।

वरकड़े का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से है। कांग्रेस ने दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने मौजूदा विधायक रवींद्र सिंह तोमर पर ही भरोसा जताया है जबकि रीवा की देवतालाब सीट से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सामने उनके भतीजे पद्मेश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दिग्विजय पर ‘कपड़े फाड़ो’ वाले कॉमेंट ने खोल दी पोल

उधर, रीवा जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते और सांसद सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने भी पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

देखें MP Elections के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

MP Candidate second list

MP Candidate second list

MP Candidate second list

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement