facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP की महिलाओं को सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

Advertisement

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर माह 1,000 रुपये की राशि जमा की जाएगी।

Last Updated- August 24, 2023 | 5:36 PM IST

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना रविवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल जंबूरी मैदान में एक बड़े आयोजन में इस योजना की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए पांच मार्च का दिन चुना जो उनका 64वां जन्मदिन भी है।

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर माह 1,000 रुपये की राशि जमा की जाएगी। सरकार ने हालिया बजट में इस योजना के लिए पहले साल 8,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने योजना का पहला फॉर्म भोपाल की एक महिला का भरा और योजना की शुरुआत की। उन्होंने अपनी सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘लाड़ली लक्ष्मी’ का भी जिक्र किया। इस योजना के तहत पढ़ाई तथा आयु के अलग-अलग चरणों में लड़कियों के खातों में धनराशि डाली जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना नहीं बल्कि महिलाओं की जिंदगी बचाने का महा अभियान है।

योजना के फॉर्म भरने के लिए ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय तथा आंगनबाड़ी में शिविर लेाए जाएंगे। यह प्रक्रिया आगामी 25 मार्च से आरंभ होगी। आवेदनों की जांच के बाद जून में महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त आएगी।

किन्हें मिलेगा लाभ?

योजना के तहत 23 से 60 वर्ष तक की आयु की विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता या विधवा महिलाओं के बैंक खातों में प्रति माह 1,000 रुपये की राशि डाली जाएगी। योजना की शर्तों के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार के पास पांच एकड़ से अधिक जमीन भी नहीं होनी चाहिए। परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए तथा चार पहिया वाहन का मालिक भी नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त भी कुछ शर्तें हैं जिनके आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 5.40 करोड़ मतदाताओं में से 2.60 करोड़ महिलाएं हैं। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। उस लिहाज से इस घोषणा को अहम माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement