facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वादे तो पूरे होंगे, लेकिन खजाने का क्या? विजय की कल्याणकारी योजनाओं से बढ़ सकता है आर्थिक दबाव

Advertisement

महिलाओं को मासिक ₹2500 और कर्ज माफी जैसे लोकलुभावन वादों ने विजय की पार्टी को जीत दिलाई, हालांकि इन योजनाओं से राज्य के खजाने पर बोझ बढ़ना तय है

Last Updated- May 04, 2026 | 11:25 PM IST
Thalapathy Vijay
'थलपति' विजय के पोस्टर के साथ उनका प्रशंसक | फोटो: PTI

तमिलनाडु विधान सभा चुनाव में मजबूत ताकत के रूप में उभरी तमिलगा वेट्टी कषगम (टीवीके) के घोषणा पत्र में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों को लक्षित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं का मिश्रण था, जिसने मतदाताओं को आकर्षित किया। यह अलग बात है कि इन वादों को पूरा करने में राज्य की वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ सकता है। राज्य की वित्तीय हालत कोविड महामारी के बाद से काफी हद तक स्थिर बनी हुई है।

समाज के प्रमुख वर्गों को लुभाने के लिए टीवीके के घोषणापत्र में महिला मुखियाओं को हर महीने 2,500 रुपये सहायता, बच्चों को बीच में पढ़ाई छोड़ने से रोकने के लिए हर मां या अभिभावक को सालाना 15,000 रुपये, स्नातकों और डिप्लोमा धारकों के लिए बेरोजगारी भत्ता, फसल ऋण की माफी और बुनकर परिवारों के लिए मुफ्त बिजली व हर साल 30,000 रुपये की नकद वित्तीय सहायता जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई थीं।

तमिलनाडु का वित्त वर्ष 25 में वित्तीय घाटा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 3.24 प्रतिशत था, जो वित्त वर्ष 24 की तुलना में थोड़ा कम है। वित्तीय घाटा महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गया है। यह महामारी के दौरान वाले वित्त वर्ष 21 के बाद से लगातार धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement