facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्य सभा में राजग बहुमत के करीब, NDA को 4 और सीट की दरकार

Advertisement

Rajya Sabha: अप्रैल में नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद संसद के ऊपरी सदन में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 96 हो जाएगी। इस तरह, राजग के सांसदों की संख्या 117 हो जाएगी।

Last Updated- February 28, 2024 | 11:23 PM IST
Rajya Sabha

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसद के उच्च सदन राज्य सभा में बहुमत के काफी करीब पहुंच गया है। हाल में राज्य सभा की 56 सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा को सभी सीट पर जीत हासिल हुई है। जिन 56 सीट के लिए चुनाव हुए उनमें 28 भाजपा के पास थी और दोबारा इन पर पार्टी की जीत पहले से तय मानी जा रही थी। मगर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हुए उलटफेर से भाजपा की झोली में राज्य सभा की दो और सीट आ गईं। इस तरह, ताजा चुनाव में पार्टी की झोली में कुल 30 सीट आ गई।

अप्रैल में नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद संसद के ऊपरी सदन में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 96 हो जाएगी। इस तरह, राजग के सांसदों की संख्या 117 हो जाएगी। राज्य सभा में कुल 245 सीट हैं मगर इस समय 5 सीट (जम्मू कश्मीर में 4 और 1 मनोनीत) रिक्त हैं। राज्य सभा में बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए राजग को चार और सीट की दरकार है।

राज्य सभा में 11 मनोनीत सदस्यों में पांच ने स्वयं को भाजपा का सांसद बताया। इनमें गुलाम अली, राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी शामिल हैं। अली का कार्यकाल 2028 में जबकि शेष चार का 2024 में समाप्त हो रहा है। रंजन गोगोई, पी टी उषा और इलैयाराजा सहित बाकी बचे छह सांसदों का किसी दल से वास्ता नहीं है। इस श्रेणी में एक सीट खाली है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement