facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश कुमार: 2024 के लोक सभा चुनाव में हाथ लगी सत्ता की चाबी!

Advertisement

मंगलवार को आए लोक सभा चुनाव के नतीजों में बिहार की 16 सीटों पर लड़ने वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 13 सीटों पर आगे थी

Last Updated- June 04, 2024 | 11:12 PM IST
Nitish Kumar ready for new role

बीते साल 23 जून को विपक्षी नेताओं के साथ करीब चार घंटे बैठक करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 17 दलों ने एकजुट होकर लोक सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बाद में उस बैठक में इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) का गठन किया गया।

मगर नीतीश ही वह पहले शख्स थे जिन्होंने इस गठबंधन से सबसे पहले नाता तोड़ा। कहा गया कि कांग्रेस द्वारा नीतीश को दरकिनार किए जाने पर उन्होंने यह निर्णय लिया था। बाद में नीतीश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए और अब उनके पास केंद्र में सत्ता की चाबी है। पाला बदलने के लिए पहचाने जाने वाले नीतीश को राजग हल्के में नहीं ले सकता है।

मंगलवार को आए लोक सभा चुनाव के नतीजों में बिहार की 16 सीटों पर लड़ने वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 13 सीटों पर आगे थी, जबकि 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली भाजपा सिर्फ 12 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। साथ ही नीतीश कुमार के लंबे समय तक राजनीतिक साथी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी भी पहली बार गया लोक सभा सीट से जीतकर संसद पहुंच गए।

मांझी भी नीतीश के साथ ही पाला बदलने के लिए मशहूर हैं। मगर इस बार जदयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार अबकी पाला नहीं बदलेंगे। मंगलवार को टीवी चैनलों पर पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी को यह कहते हुए सुना जा रहा था, ‘नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू राजग का ही समर्थन करेगा।’

फिलवक्त जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार का एक वीडियो साझा कर लिखा है, ‘न्याय के साझा विकास का संकल्प हो रहा पूरा।’ कांग्रेस ने इस बार अपने घोषणा पत्र को ‘न्यायपत्र’ कहा है।

सोशल मीडिया की यह पोस्ट ऐसे वक्त आई है जब कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता शरद पवार ने नीतीश और तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत की है। मगर पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में इन खबरों को सिरे से नकार दिया। जदयू के इस प्रदर्शन का सीधा असर प्रदेश की राजनीति पर देखने को मिल सकता है क्योंकि बिहार विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है (साल 2020 में पार्टी ने 74 सीटें जीती थीं)। अब उसे अगले चुनाव में नीतीश के लिए कुछ सीटें कुर्बान करनी पड़ सकती है और अगले विधान सभा चुनावों तक नीतीश ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

इसके अलावा, नीतीश कुमार के सरकार में आने से भाजपा पर देश भर में जातिगत जनगणना कराने का दबाव भी पड़ सकता है क्योंकि कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दल लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत सर्वेक्षण कराया है और प्रदेश की सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित आरक्षण 50 से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है।

भाजपा के लिए अगली बड़ी चुनौती जदयू और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ अपने समीकरण साधने की हो सकती है। चिराग की पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।

भले ही दोनों पार्टियों में अभी सौहार्द दिख रहा है मगर 4 साल पहले तक दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ थीं और इसकी शुरुआत चिराग के साल 2020 के विधान सभा चुनावों में जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने से हुई थी। अगर नीतीश इंडिया गठबंधन के साथ जाते हैं तो वह राजद और उसके नेता तेजस्वी यादव के साथ समझौता कर सकते हैं जो लंबे अरसे से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement