facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओवैसी की एआईएमआईएम ने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Advertisement

पार्टी ने यह सूची अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर साझा की। पार्टी ने पोस्ट में कहा कि उम्मीदवारों का चयन बिहार इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद किया है

Last Updated- October 19, 2025 | 10:19 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी की ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) ने रविवार को बिहार विधान सभा चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें दो गैर-मुस्लिम प्रत्याशी भी शामिल हैं। एआईएमआईएम को ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन में शामिल नहीं किया गया था। इस सूची में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं चुनावी राज्य में एकमात्र विधायक अख्तरुल इमान का नाम भी शामिल है। पार्टी ने यह सूची अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर साझा की।

पार्टी की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एआईएमआईएम बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। उम्मीदवारों का चयन बिहार इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद किया है। इंशाअल्लाह, हम बिहार के सबसे कमजोर और उपेक्षित तबकों की आवाज बनेंगे।’

अख्तरुल इमान को अमौर सीट से दोबारा मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सबा जफर की जगह राज्यसभा के पूर्व सदस्य सबीर अली को टिकट दिया है, जिन्हें 11 साल पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था। पार्टी द्वारा घोषित अधिकांश सीट राज्य के सीमांचल क्षेत्र की हैं, जो बाढ़ प्रभावित इलाका है और जहां मुस्लिम आबादी अधिक है।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement