facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री ने किया पवार और उद्धव पर हमला

Advertisement

मोदी ने कहा कि वह इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर 4 जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए

Last Updated- May 10, 2024 | 10:44 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘नकली राकांपा और शिवसेना’ ने 4 जून के लोक सभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है लेकिन उन्हें इसके बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल जाना चाहिए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता, जो 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं। बारामती के चुनाव के बाद वह इतने चिंतित हैं कि उन्होंने एक बयान दिया है। मैं मानता हूं कि काफी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह बयान दिया होगा।’

महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि वह इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर 4 जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। नंदुरबार लोक सभा सीट पर भाजपा ने निवर्तमान सांसद हीना गावित को फिर से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के गोवाल पाडावी से है।

मोदी ने कहा, ‘इसका मतलब है कि यह जो नकली राकांपा और नकली शिवसेना है, उन्होंने कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है। 4 जून के बाद कांग्रेस में जाकर मरने के बजाय सीना तानकर हमारे अजीत दादा के साथ और शिंदे जी के साथ आओ, बड़े शान से सपने पूरे हो जाएंगे।’

मोदी को मुगल बादशाह औरंगजेब की तरह महाराष्ट्र में ‘दफनाने’ की शिवसेना नेता संजय राउत की कथित टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए कहा कि नकली शिवसेना वाले उन्हें जिंदा दफनाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, ‘नकली शिवसेना मुझे जिंदा दफनाना चाहती है।

वे मुझे इस तरह गालियां देते हैं कि यह उनके पसंदीदा वोट बैंक को पसंद आए। इन लोगों ने जनता का समर्थन खो दिया है और उनकी राजनीति खत्म हो गई है। भारत के लोग मेरे सुरक्षा कवच हैं। ये लोग मुझे जिंदा या मृत दफन नहीं कर सकते।’

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीनकर और अल्पसंख्यक वोट बैंक को देकर, देशभर में अपना कर्नाटक मॉडल दोहराना चाहती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मुसलमानों को रातोंरात ओबीसी बना दिया और अब वह आदिवासियों और दलितों का आरक्षण छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘महा विकास आघाड़ी आरक्षण खत्म करने के लिए ‘महाअभियान’ चला रहा है जबकि मैं इसे बचाने के लिए ‘महा रक्षण का महायज्ञ’ कर रहा हूं।’

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement