facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Punjab Bypoll Results 2024: ‘आप’ और कांग्रेस दो-दो सीट पर आगे

Advertisement

गिद्दड़बाहा में ‘आप’ के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वडिंग से 1,044 मतों से आगे हैं।

Last Updated- November 23, 2024 | 11:08 AM IST
Punjab bypoll results

Punjab Bypoll Results 2024: पंजाब की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

चब्बेवाल में, ‘आप’ के इशांक कुमार चब्बेवाल ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पांचवें दौर की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार से 8,508 मतों से आगे हैं।

भाजपा के सोहन सिंह ठंडल तीसरे स्थान पर हैं। गिद्दड़बाहा में ‘आप’ के हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों दो दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग से 1,699 मतों से आगे हैं।

अमृता पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी हैं। भाजपा उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल तीसरे स्थान पर हैं। डेरा बाबा नानक और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच कड़ी टक्कर है। बरनाला विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लों ‘आप’ के हरिंदर सिंह धालीवाल से 1,188 मतों से आगे हैं। भाजपा के केवल ढिल्लों तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election Results Live Updates: BJP गठबंधन 40 सीटों पर आगे, INDIA ब्लॉक को 32 सीटों पर बढ़त

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर रंधावा चार दौर की मतगणना के बाद ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा से 421 मतों से आगे हैं।

कौर गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी हैं। भाजपा के रविकरण कहलों तीसरे स्थान पर हैं। पंजाब की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) और बरनाला सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इन सीट के विधायकों के इस साल की शुरुआत में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement