facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Elections 2023: पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, पूर्व विधायक अशोक तंवर भाजपा में शामिल

Advertisement

पार्टी के एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर जोशी ने कहा कि नारी की सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही है।

Last Updated- November 11, 2023 | 3:52 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats
Representative Image

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा और चाकसू से पार्टी के पूर्व विधायक अशोक तंवर सहित कई अन्य नेता शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के मीडिया सेंटर में यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

पार्टी के एक बयान के अनुसार, इस अवसर पर जोशी ने कहा कि नारी की सुरक्षा करने में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही है।

उन्होंने दौसा में एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाएगी।’’ जोशी ने कहा, ‘‘राज्य में व्याप्त जंगलराज से आहत होकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है।’’

राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement