facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Elections 2023: कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं, दोबारा हमारी सरकार बनेगी – CM गहलोत

Advertisement

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- November 23, 2023 | 10:43 AM IST
Ashok Gehlot
File Photo: CM Ashok Gehlot

Rajasthan Elections 2023:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान में सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है.. दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है।’’ राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

गहलोत ने कहा, ‘‘जनता जानती है कि हमने अपनी दस गारंटी पूरी कर दी हैं। अगली सात गारंटी के लिए जनता का विश्वास हम पर है … कोई भी राजस्थान में आपको नहीं कहेगा कि सरकार के खिलाफ कोई ‘एंटी इनकंबेंसी’ है। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां किसी भी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘दोबारा हमारी सरकार बनने जा रही है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उसको लेकर लोग उत्साहित हैं जबकि भाजपा के घोषणा पत्र से उनको निराशा है।’’ कांग्रेस के दिवंगत नेता राजेश पायलट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि गुर्जर समाज को भड़काया जा रहा है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 10:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement