facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Elections: महिला सुरक्षा के मुद्दे पर BJP का राहुल से सवाल, कहा-क्या मांगेंगे CM गहलोत का इस्तीफा ?

Advertisement

जयपुर के एक गांव में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

Last Updated- September 29, 2023 | 7:31 PM IST
Rajasthan: Ban on hoisting religious flags in Udaipur for 2 months, know what is the reason

Rajasthan Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से सवाल किया कि क्या वह इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे और उनसे इस्तीफा देने को कहेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी से अपनी चुप्पी तोड़ने और गहलोत के नेतृत्व में अपनी पार्टी की राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने को कहा।

जयपुर के एक गांव में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

पूनावाला ने हाल के दिनों में राज्य में दर्ज हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के कई अन्य मामलों का भी हवाला दिया और दावा किया, ‘‘यह सिर्फ एक घटना नहीं है… मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में शीर्ष पर है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी ने नारा दिया था ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लेकिन राजस्थान में महिलाएं आज पूछ रही हैं कि ‘लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं?’’

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिले लेकिन राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता महिला सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण की बात करते हैं, उनके बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं। अक्सर उनके नेता और प्रवक्ता लाशों पर राजनीति करते हैं और अन्य राज्यों में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं।’’

पूनावाला ने कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा राजस्थान का दौरा करेंगे, राज्य में (महिला सुरक्षा का) यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और उनका इस्तीफा मांगेंगे।’’ भाजपा प्रवक्ता ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ हालिया मामलों का जिक्र किया और कहा, ‘‘न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका वाद्रा ने कभी इन घटनाओं की निंदा करते हुए कोई बयान दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी भी सहयोगी ने राजस्थान में इन घटनाओं पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने पूछा, ‘‘यह चयनात्मक आक्रोश क्यों है?’’ पूनावाला का इशारा मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों की प्रतिक्रिया की ओर था।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement