facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: EVM की प्रथम स्तरीय जांच के साथ राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू- अधिकारी

Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: गुप्ता ने एक बयान में कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के साथ ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयीं।

Last Updated- January 27, 2024 | 4:38 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Lok Sabha Elections 2024: EVM की प्रथम स्तरीय जांच के साथ राजस्थान में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू- अधिकारी
Representative Image

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच के साथ ही निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यह जानकारी दी।

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के साथ ही प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयीं।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा आम चुनाव के लिए ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरु के इंजीनियरों ने 27 जनवरी से राज्य के सभी जिलों में शुरू किया हैं।

उन्होंने कहा कि यह काम 20 फरवरी को पूरा होने की संभावना है। गुप्ता ने कहा कि इस काम को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जायेगा। ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट से है। राज्य के जिलों में 274 इंजीनियरों से लगभग 83 हजार बीयू, 73 हजार सीयू और 73 हजार वीवीपैट मशीनों की जांच (एफएलसी) करई जाएगी।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement