facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राज्यसभा चुनाव: 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए मतदान

सबसे अधिक 10 सीट उत्तर प्रदेश से खाली हो रही है।

Last Updated- January 29, 2024 | 11:00 PM IST
Rajya Sabha

राज्यसभा में 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

जिन केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आयोग ने कहा कि 50 सदस्य 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे जबकि छह सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले अन्य नेताओं में ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य प्रशांत नंदा और अमर पटनायक, उत्तराखंड से भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और गुजरात से कांग्रेस सदस्य नारनभाई राठवा और अमी याग्निक शामिल हैं।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, एमएसएमई मंत्री नारायण राणे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कांग्रेस सदस्य कुमार केतकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सदस्य वंदना चह्वाण और शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल देसाई महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सबसे अधिक 10 सीट उत्तर प्रदेश से खाली हो रही है। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार से (छह-छह), मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से (पांच-पांच), कर्नाटक और गुजरात से (चार-चार), ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से तीन, राजस्थान से दो और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से एक-एक सीट खाली होंगे।

First Published - January 29, 2024 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट