facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए CM, जानें कब, कहां और कैसे होगा शपथग्रहण समारोह

Advertisement

राज्य की मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

Last Updated- December 06, 2023 | 3:16 PM IST
Telangana CM Revanth Reddy

तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। छप्पन वर्षीय नेता का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दोपहर एक बजकर चार मिनट पर यहां विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

एलबी स्टेडियम में आयोजित होगा शपथग्रहण समारोह

राज्य की मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बुधवार को एलबी स्टेडियम का भी दौरा किया। रेड्डी के साथ कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने के बारे में तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। इस बीच रेड्डी ने दिल्ली में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य से मुलाकात की।

Also read: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए CM, भाजपा ने नहीं खोले अभी अपने पत्ते

सोनिया गांधी भी हो सकती हैं शामिल

सोनिया गांधी गुरुवार को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। गांधी से संसद के बाहर संवाददाताओं ने जब इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘शायद।’’ एआईसीसी नेतृत्व ने मंगलवार को रेवंत रेड्डी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया।

हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराया और कुल 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं। पार्टी की चुनाव पूर्व सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) को एक सीट मिली।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement